फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शव यात्रा निकालकर कर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। रसूलपुर-बेलवा मार्ग पर लगातार चौथे दिन सोमवार को संबंधित अधिकारियों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। शव यात्रा को नसीरपुर ओवरब्रिज के पास से उठाकर जमकर नारेबाजी करते हुए रसूलपुर बेलवा, इनरवा होते हुए बिराइच हुसानचक के पोखरे में जल प्रवाह कर दिया गया। जंगीपुर के विधायक डाॅ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के कट पर ओवरब्रिज एवं अंडरपास न बनवाकर सरकारी अमला आम आदमी की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इस कट पर सड़क पार करते हुए कई लोगों की जान चली गई और परिवार उजड़ गए फिर भी अधिकारी नहीं चेते।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं का कारण जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता है। उनके विरोध में आज हम लोगों ने संबंधित अधिकारियों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। जब तक इस राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर, ओवरब्रिज एवं अंडरपास का निर्माण तथा सड़क सुरक्षा के लिए चिन्ह लाइट, रेलिंग और डिवाइडर की व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक लड़ाई रुकने वाली नहीं है। हम शासन एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि दुर्घटनाओं के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक एवं घायल परिजनों को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर मिथिलेश कुमार, बिट्टू गुप्ता, अज़ीज़ सिद्दीकी, साहिल, मुहम्मद इरफ़ान, जावेद अंसारी, रंजीत गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें