फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ये देखिए, नए बने गाजीपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर

विज्ञापन
गाजीपुर सिटी स्टेशन की जलाई गई लाइटें। संवाद - फोटो : गांव में जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
गाजीपुर। कल तक गाजीपुर सिटी स्टेशन एक सामान्य स्टेशन की तरह नजर आ रहा था। लेकिन, अब स्टेशन का लुक बदल गया है। रेलवे विभाग का दावा है कि आने वाले चार महीनों में सिटी रेलवे स्टेशन पूरी तरह से नए कलेवर में दिखाई देगा। सप्तरंग से रात में स्टेशन नहा उठेगा। इसके लिए 16.63 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा विकास कार्य अपने अंतिम चरण में है। अब तक 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 से सिटी रेलवे स्टेशन पर 16.63 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। सिटी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य अमृत भारत योजना के तहत चल रहा है। इन विकास कार्यों को पूरा करने की समयावधि रेलवे प्रशासन की ओर से दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। सिटी रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जो काफी आकर्षक नजर आने लगा है। अभी से सिटी रेलवे स्टेशन के भवन में बदलाव नजर आने लगा है। शाम के समय रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में सिटी रेलवे स्टेशन को एक नया लुक मिल रहा है। सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 5 हजार यात्री यात्रा करते हैं। स्टेशन का सुंदरीकरण व यात्री सुविधाओं का विस्तार होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। सिटी रेलवे स्टेशन से कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, जम्मू आदि जगहों के लिए ट्रेनों का संचालन भी होता है।
अमृत भारत योजना के तहत सिटी रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। दिसंबर तक सभी विकास कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
विज्ञापन



इससे पहले 2016 में पूरा हुआ था सुंदरीकरण का काम

इससे पहले 2016 में पूरा हुआ था सुंदरीकरण का काम

गाजीपुर। इससे पहले सिटी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य वर्ष 2016 में पूरा हुआ था। इस दौरान स्टेशन भवन को आकर्षक रूप दिया गया। इससे पहले स्टेशन भवन बदहाल नजर आता था। साथ ही यात्री सुविधाओं की भी कमी थी। वर्ष 2016 में स्टेशन के कुछ प्लेटफार्मों के सरफेस में भी सुधार किया गया था। यात्री सुविधाओं को विस्तार करते हुए एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की सुविधा शुरू की गई। पहले दो एटीवीएम था, अब इसकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें