अंदर प्लाई से पार्टीशन करते हुए चार केबिन बनाई गई थी और उसमें बेड लगे थे। काउंटर पर बैठी महिला और दो केबिन से एक-एक युवती और तीसरे केबिन के अंदर से युवती और युवक बाहर निकले। तीनों केबिन के अंदर बेड के नीचे से शक्तिवर्धक दवाएं और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक कैंट थाना अंतर्गत टकटकपुर निवासी शुभम पांडेय उर्फ सचिन पांडेय है। चार युवतियों और एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया।
एसीपी सारनाथ के अनुसार गिरफ्तार विकास कुमार निवासी हुकुलगंज और युवतियां सोनभद्र, बिहार आरा और कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं।
पुलिस की पूछताछ में कुछ युवतियों ने बताया कि वह स्वेच्छा से पैसे की लालच में इस धंधे से जुड़ी थी, जबकि कुछ महिलाओं ने इस दबाव के आधार पर स्पा के बहाने देह व्यापार का आरोप लगाया। एसीपी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपी शुभम पांडेय की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा पिछले कई माह से संचालित हो रहा था। पांडेयपुर पुलिस चौकी के लगभग 50 मीटर की दूरी पर संचालित इस अनैतिक कृत्य की भनक पुलिस को नहीं लग पाई। हालांकि कॉम्प्लेक्स के कुछ लोगों ने बताया कि यहां कुछ पुलिसकर्मियों को भी आते-जाते देखा जा चुका था। सीसीटीवी फुटेज की कायदे से जांच कराई जाए तो कई बेनकाब होंगे।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि दुर्गा कॉम्प्लेक्स के तीसरे तल पर बगैर नाम का स्पा सेंटर का संचालन हो रहा था। नीचे तल पर साड़ी का शोरूम और दूसरे तल पर रेस्टोरेंट और तीसरे तल पर कोहिनूर स्पा सेंटर था, इसका बोर्ड हटा दिया गया था।