फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बोले प्रो. संखवार, अंगदान से बचा सकते हैं जिंदगी, इसके लिए प्रोत्साहित करना है हमारी जिम्मेदारी

Sun, 04 Aug 2024 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Varanasi News: बीएचयू में आयोजित कार्यशाला के दौरान मौजूद लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया। कहा कि इससे लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो. समीर त्रिवेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के यूरोलॉजी विभाग की ओर से सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि अंगदान को प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है। इससे किसी को नया जीवन दे सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय अंगदान दिवस पर कार्यक्रम में प्रो. संखवार ने अंगदान और गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी विभाग के कार्यों की सराहना की। यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. समीर त्रिवेदी ने कहा कि अंगदान एक महान कार्य है, जिससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। कहा अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में अंगदान को लेकर जो मिथक है, उसको दूर करवाया जाएगा। साथ ही पंजीकरण भी कराया जाएगा। 

नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. शिवेंद्र सिंह ने अंगों की बढ़ती मांग और अंग प्रत्यारोपण की जरूरत वाले रोगियों की पीड़ा से निपटने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को जरूरी बताया। एमबीबीएस के छात्रों ने लघु नाटिका से अंगदान के प्रति जागरूक किया। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उज्वल कुमार ने अंगदान प्रतिज्ञा के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें