विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में निकले शोभायात्रा में शामिल लो
विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आदिवासी संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आदिवासी परिवार बरेका के तत्वावधान में सेंट जाॅन्स स्कूल गेट संख्या दो से निकली शोभायात्रा कुंदन तिराहा, सूर्य सरोवर मार्ग से होते हुए इंटर कॉलेज चौराहे पर पहुंची। यहां भगवान गौतम बुद्ध, जननायक बिरसा मुंडा, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी पहुंचकर समाप्त हुई। पश्चिमी संस्थान, जलालीपट्टी में आयोजित समारोह में आदिवासी समाज की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपराओं, प्रकृति के प्रति उनके गहरे जुड़ाव के साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं नई पीढ़ी तक उसके संवहन की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रमोद लकड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव अमर सिंह, सुदर्शन उरांव, दिलीप तिर्की आदि मौजूद रहे।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में निकले शोभायात्रा में शामिल लो
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में निकले शोभायात्रा में शामिल लो