श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर में जैन मुनि धर्म सागर के दो दिवसीय उपवास का पारण हुआ। धर्म सभा में मुनि भाव सागर ने कहा कि भक्ति से तन, मन और जीवन सफल होता है। पूजा वो अमृत रस है, जिससे शरीर, मन, आत्मा और हृदय शुद्ध होते हैं। भक्ति समाज, देश और परिवार को भी शुद्ध करती है। मोक्ष के द्वार की चाबी भक्ति ही है। दिगंबर जैन समाज काशी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि 18 अगस्त को मुनि भाव सागर का 23वां दीक्षा दिवस स्मृति महोत्सव होगा। इसके बाद 19 अगस्त को श्री पार्श्वनाथ भगवान का अंतरराष्ट्रीय मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष आरसी जैन, राहुल जैन, पवन जैन, सौरभ जैन, किशोर जैन, संजय जैन, विनोद जैन, प्रमिला सामरिया आदि रहीं।