फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा खत, बुनकरों के साथ नाइंसाफी कर रही सरकार

Thu, 29 Oct 2020 10:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा मुख्यमंत्री योगी का पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को बुनकरों की समस्याओं को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना को फिर से बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा है कि मेरी जानकारी में आया है कि पिछले कुछ समय से वाराणसी के बुनकर बहुत ही परेशान और हताश हैं। पूरी दुनिया में मशहूर बनारसी साड़ियों के बुनकरों के परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

 

उन्होंने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी और सरकारी नीतियों के चलते उनका पूरा कारोबार चौपट हो गया है जबकि उनकी हस्तकला द्वारा सदियों से उत्तर प्रदेश का नाम रौशन हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस कठिन दौर में उनकी पूरी सहायता करनी चाहिए।

विज्ञापन

यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखे पत्र में कहा है कि यूपीए सरकार ने 2006 में बुनकरों के लिए फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना लागू की थी। मगर आपकी सरकार यह योजना खत्म करके बुनकरों के साथ बहुत नाइंसाफी कर रही है।

कांग्रेस महासचिव ने पत्र में लिखा है कि सिर्फ इतना ही नहीं बुनकरों ने मुझे बताया कि मनमाने बिजली बिल के खिलाफ जब वे हड़ताल पर गए तो सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। सरकार के प्रतिनिधि ने उन्हें भरोसा भी दिलाया कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी। लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान करने का कोई प्रयास नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने पत्र में तीन प्रमुख मांगों को उठाया-
1. फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना बहाल की जाए।
2. फर्जी बकाया के नाम पर बुनकरों का उत्पीड़न तत्काल प्रभाव से रोका जाए। 
3. बुनकरों के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। जो बिजली के कनेक्शन कट गए हैं उन्हें तत्काल जोड़ा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें