फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घर के अंदर पशु काटा करो...डरने की जरूरत नहीं' ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा निलंबित

Thu, 29 Oct 2020 10:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अवैध पशु कटान के रुपये लेने का ऑडियो वायरल, चौकी प्रभारी निलंबित
  • ताजगंज की नीति बाग चौकी पर तैनात है, एसएसपी ने दोषी पाने पर की कार्रवाई 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज की नीति बाग चौकी के प्रभारी एसआई विनोद कुमार का पशु कटान के लिए रुपयों के लेन-देन की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया। बुधवार देर रात एसएसपी बबलू कुमार ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में चौकी प्रभारी पशु काटने वाले से बोल रहे हैं कि घर के अंदर काटा करो। चीता मोबाइल तो चक्कर काटेगी। डरने की जरूरत नहीं है। एक पशु काटने के एवज में ढाई हजार की जगह तीन हजार रुपये मांगे जाते हैं। 




एसएसपी बबलू कुमार ने ऑडियो की जांच के आदेश किए थे। प्रथम दृष्टया ऑडियो में हुई बातचीत को सही मानते हुए चौकी प्रभारी नीति बाग विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया। उधर, आशंका है कि दरोगा से बातचीत करने वाला व्यक्ति रुपये देता होगा। 
विज्ञापन


इसी बातचीत के दौरान आवाज रिकॉर्ड कर ली। वह दूसरे पशु काटने वाले की जानकारी भी चौकी प्रभारी को दे रहा था। पशु काटने वालों के भी नाम आए हैं। यह ऑडियो लॉकडाउन का बताया गया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं है। 

Trending Videos
विज्ञापन

बातचीत के अंश

चौकी प्रभारी से एक व्यक्ति कह रहा है कि वह झूठ बोलता है। एक दिन में पांच-छह काट रहा है। एक तो उसने सड़क पर ही काट दी थी। इस पर चौकी प्रभारी उससे बोलते हैं कि सच बता। वह तो बच्चों की कसम खा रहा था कि तीन ही काटी थीं।

9454458046 पर सीधे करें शिकायत 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर 9454458046 पर सीधे शिकायत की जा सकती है। इसमें अपराध से लेकर पुलिसकर्मियों तक की शिकायत कर सकते हैं। नंबर को पुलिसकर्मी देखते हैं। इस पर आने वाली शिकायत की जानकारी उन्हें होती है। शिकायती पत्र से लेकर ऑडियो और वीडियो भी भेजे जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें