राष्ट्रपति आगमन को लेकर डाकबंगला हेलीपैड का निरीक्षण करते डीएम और एडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मार्च को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के साथ ही भागदेवर गांव स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में उनका आगमन प्रस्तावित है।बुधवार की दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार आला अधिकारियों के साथ अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित हेलीपैड, डाक बंगला व देवरहा हंस बाबा आश्रम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क, बिजली व पानी एवं हेलीपैड मरम्मत कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
सोनभद्र: सेवाकुंज आश्रम में भी राष्ट्रपति का होगा आगमन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मार्च को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में होंगे। जनपद के दुद्धी तहसील के बभनी क्षेत्र में सेवा समर्पण संस्थान यानी सेवाकुंज आश्रम में राष्ट्रपति का आगमन होगा। यहां नव निर्मित छात्रावास व विद्यालय के भोजनालय का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा।
बभनी स्थित सेवाकुंज आश्रम चपकी कारीडाड़ में आगमन की तैयारियां तेज हैं। हैलीपैड, लोकार्पित होने वाले विरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ, छात्रावास और भोजनालय कक्षों और आसपास साफ सफाई, सड़कों को दुरुस्त कराने, हेलीपैड बनाने समेत अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं।