फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के राष्ट्रपति मार्च में आएंगे BHU, छात्रों से करेंगे मुलाकात

Thu, 01 Feb 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जर्मनी के राष्ट्रपति डॉ. फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विज्ञापन
जर्मनी के राष्ट्रपति डॉ. फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर अगले महीने बीएचयू आएंगे। 22 मार्च से 26 मार्च तक उनका भारत दौरा प्रस्तावित है। दौरे के पहले दिन वह यहां बीएचयू आएंगे। विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करने के साथ ही अधिकारियों और छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे। विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक इस दौरान भारत और जर्मनी के बीच शैक्षणिक और शोध गतिविधियों पर अहम करार हो सकते हैं।

 राष्ट्रपति डॉ. फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जर्मन दूतावास के अधिकारियों का एक दल गुरुवार को बीएचयू पहुंचा। जर्मन दूतावास के मिनिस्टिर काउंसलर एवं हेड ऑफ पोलिटिकल डिपार्टमेंट अर्नो किरचोफ की अगुवाई में इस दल ने कुलसचिव एवं कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीरज त्रिपाठी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगमन से जुड़ी तैयारियों पर बातचीत की। डॉ. त्रिपाठी ने अधिकारियों को बताया कि विश्वविद्यालय ने विगत 100 वर्षों के दौरान अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। जर्मनी एवं बीएचयू की शैक्षणिक संस्थाओं के बीच शिक्षक एवं शोध के आदान-प्रदान की दिशा में अब तक चार सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें