विश्वविद्यालय के कुलपति ने एक दूसरे को दी बधाई
- फोटो : facebook
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे और काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. पी नाग का कार्यकाल तीन-तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल रामनाइक का निर्देश विश्वविद्यालय में पहुंच चुका है।
कार्यकाल विस्तार की जानकारी मिलते ही कुलपति प्रो. दूबे ने काशी विद्यापीठ जाकर डा. पी नाग को बधाई दी। इस दौरान दोनों विश्वविद्यालय के परिसर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। काशी विद्यापीठ के कुलपति लगभग सात साल से कुलपति का कार्यभार संभाल रहे हैं जबकि संपूर्णानंद के कुलपति अपने पहले कार्यकाल का तीन साल पूरा किया है।
राज्यपाल के आदेश में कहा गया है कि किन्हीं कारणों से नए कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते तीन माह का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इस अवधि में नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेश तक जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए वीसी बनाया गया है। दोनों वीसी का कार्यकाल एक अप्रैल को समाप्त होगा।