कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय रचनात्मक कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सांसद रीता बहुगुणा जोशी की ओर से अंगवस्त्र, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को कोरांव विधायक राजमणि कोल, पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ल, ललता प्रसाद शुक्ल, डॉ ओंकार नाथ सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हीरामणि त्रिपाठी तथा संचालन शशि द्विवेदी ने किया। प्राचार्य डॉ प्रमोद पांडेय व प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें : प. बंगाल की नर्तकी ने फांसी के फंदे पर लटककर जीन दी, रविवार को पहुंची थी बलिया