फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर धोखाधड़ी मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधान डाकघर कैंट में खाताधारकों के खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने के मामले में गुरुवार रात कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चार कर्मचारी और एक अभिकर्ता पर मुकदमे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर विभागीय स्तर पर कराई जा रही जांच भी जारी है और जांच टीम की ओर से शुक्रवार को पोस्टमास्टर को रिपोर्ट दी जानी है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर पर अलग-अलग योजनाओं में रुपये जमा करने वाले करीब 295 खाताधारकों ने खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस और डाक विभाग के अधिकारियों से की थी। शिकायतकर्ताओं ने जो शिकायत की है, अगर उसको देखा जाए तो मामला करीब सात करोड़ से अधिक का पहुंच गया है। जबकि पोस्टमास्टर जनरल प्रणब कुमार के मुताबिक जब तक विभागीय जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक रकम के बारे में कुछ भी नहीं का जा सकता है। गुरुवार को कैंट थाने में प्रधान डाकघर के सहायक अधीक्षक अजय कुमार की तहरीर पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कैंट पुलिस के मुताबिक 29 अन्य शिकायती पत्रों को समाहित कर मुकदमा दर्ज किया। गबन के आरोप में क्लर्क ग्राम रज्जीपुर खेवली,लोहता निवासी सुनील यादव, कल्लीपुर मिर्जामुराद निवासी विनय यादव, बचत सुपरवाइजर हरदोई पट्टी ज्ञानपुर भदोही निवासी रमा शंकर लाल, उर्दू बाजार जौनपुर निवासी राजेश कुमार और चोलापुर निवासी अभिकर्ता प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा अभिकर्ता के एजेंसी के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें