फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवजात का 21 घंटे बाद करवाया पोस्टमार्टम, कैमरे की नजर में साढ़े तीन घंटे चली प्रक्रिया; रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 13 Jul 2025 05:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के जिला महिला अस्पताल में एक दिन पहले एक नवजात की माैत हो गई थी। परिवार का आरोप था कि पेट से निकालते वक्त उसके सिर पर ब्लेड लग गया था। चिकित्सकों के खिलाफ लापरवाही की बात कहकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
बेड पर बेसुध पर बच्चे की मां को देखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में शुक्रवार को डिलीवरी के दौरान जिस नवजात की मौत हो गई थी, उसका 21 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। शनिवार शाम 4.30 बजे पुलिस परिजनों के साथ नवजात के शव को लेकर शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। साढ़े तीन घंटे तक कैमरे की नजर में दो डाॅक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। फाॅरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए गए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में पड़ाव निवासी अनिसुर रहमान की पत्नी शबनम (30) की डिलीवरी शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे हुई। ऑपरेशन में उसे एक बच्चा हुआ। परिजनों को ऑपरेशन थियेटर के गेट पर जैसे ही बच्चा दिया गया, तो उसके सिर से खून टपक रहा था। अनिसुर ने इस दौरान देखा तो बच्चे के सिर पर ब्लेड के घाव थे और उसकी मौत हो गई थी। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा मचाया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

रिपोर्ट से मौत के सही कारण की मिलेगी जानकारी-प्रमुख अधीक्षक
महिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्चे की मौत की सही जानकारी मिल जाएगी। शुक्रवार को डिलीवरी से पहले जब जांच की गई तो बच्चे की धड़कन बंद मिली थी। महिला की बच्चेदानी से बच्चा चिपका हुआ था। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

अस्पताल में माैजूद महिला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
डिलीवरी के नाम पर ओटी में लिए 3000 रुपये
महिला के पति अनिसुर रहमान का आरोप है की डिलीवरी से कुछ देर पहले ऑपरेशन थियेटर में दो युवकों ने 3000 रुपये की मांग की। बातचीत के बाद उन्होंने 3000 भी दिए इसके बाद डिलीवरी हुई। हालांकि, डॉक्टर ने ओटी में रुपये मांगे जाने के आरोप को खारिज किया।

महिला अस्पताल में बच्चे की माैत के बाद माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने मानी गलती, हो सकता है ब्लेड लग गया हो
महिला की डिलीवरी करने वाली डॉक्टर अनुरीता सचान ने बातचीत में नवजात के सिर में ब्लड लगने की बात को स्वीकार किया। उनका कहना है कि हो सकता है कि डिलीवरी के दौरान कहीं से सिर में ब्लड लग गया हो। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन से पहले बच्चे की धड़कन की जांच की गई तो वह चल नहीं रही थी। इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी।
विज्ञापन

शबनम बोलीं ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर कर रहे थे खून गिरने की बात
शबनम ने बातचीत में बताया कि ऑपरेशन के दौरान जो कुछ भी हो रहा था उसे वह सब सुन रही थी। बताया कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर और स्टाफ नर्स आपस में बच्चों के सिर काटने और खून गिरने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें