फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन दिन तक हर वितरण खंड पर लगेगा कैंप, उपभोक्ता बता सकेंगे समस्या; जानें खास

Sat, 12 Jul 2025 11:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए शिविर लगाया जाएगा। इसमें शिकायतों का त्वरित ताैर पर निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत समस्याओं को भी समझा जाएगा।
विज्ञापन
Bijli Vibhag Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं को लेकर 17 से 19 जुलाई तक सुबह 10 से 5 बजे तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर वितरण खंड में मेगा कैंप लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


इसमें नया कनेक्शन देने, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिल जमा करने सहित अन्य शिकायत उपभोक्ता बता सकेंगे। इस दौरान अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करवाया जाएगा।

विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने गलत बिल मिलने, स्मार्ट मीटर तेज चलने सहित कई बिंदुओं पर सवाल उठाया था। अब निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता प्रमोद गोगानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री की मंशा के अनुरुप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैंप लगाया जा रहा है। सही बिल उपभोक्ताओं को मिल सके, इसके लिए नई बिलिंग एजेंसी को भी चयनित किया गया। मीटर रीडिंग में भी व्यवस्था की गयी है। 

विज्ञापन

यहां लगेगा कैंप

बिल रिवीजन के लिए मेगा कैम्प का आयोजन वितरण खण्ड के स्तर पर किया जायेगा। विद्युत वितरण खंड प्रथम भेलूपुर/ द्वितीय चौकाघाट एवं चतुर्थ चेतमणि में खंड कार्यालय में कैंप लगेगा। साथ ही विद्युत वितरण खंड सप्तम मड़ौली में कैंप लोहता उपखंड कार्यालय पर लगाया जाएगा। 

मेगा कैम्प में हर शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्पडेस्क पर सुनिश्चित किया जायेगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिल रिवीजन की कार्यवाही एक सप्ताह के अन्दर पूरी करवाई जाएगी। इसके बाद एक बिल रिवीजन मेमो स्वतः जनरेट होगा, जिसे प्रत्येक उपभोक्ता अपने ऑन लाइन अकाउण्ट में देख सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें