वाराणसी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से मौके पर अब ट्रैफिक पुलिस डिजिटल तरीके से जुर्माना वसूलेगी। पॉश मशीनों के जरिऐ शमन शुल्क के रूप में पैसा जमा कराया जाएगा। इसकी शुरुआत कमिश्नरेट वाराणसी से हो गई। शनिवार को पांडेयपुर चौराहे पर टीआई सर्किल सारनाथ ने वाहनों का चालान किया और मौके पर शमन शुल्क जमा कराया। यातायात मुख्यालय की ओर से ट्रैफिक पुलिस को एसबीआई की 60 (प्वाइट आफ सेल) पॉश मशीनें आ गई हैं। पॉश मशीनों में ई-चालान एप इंस्टाल है।
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार इस पॉश मशीन से शमन शुल्क तुरंत वसूले जाने के बाद शहरवासियों को अपनी गलतियों को भी सुधारने का अवसर मिलेगा। अपने वाहन के चालान का शमन शुल्क जमा करके वाहन चालक अपने चालान से मुक्त भी हो सकेंगे, इससे उन्हें समय की बचत होगी।
विद्यालय में छात्रा के साथ अश्लील हरकत
चौबेपुर। एक विद्यालय में शनिवार को परीक्षा के दौरान छात्रा के संग दो युवकों ने अश्लील हरकत की। तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक छात्रा चिरईगांव बरियासनपुर के पास एक विद्यालय में परीक्षा देने 23 जून को गई थी। बारिश होने के कारण कुछ देर रुकी रही। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने अश्लील हरकत की। पुलिस के अनुसार छात्रा की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।