फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की खैर नहीं: गोमती जोन के थाना क्षेत्रों में 20-20 की बनेगी हिट लिस्ट, एक साल के लिए जाएंगे जेल

Thu, 19 Jun 2025 02:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के गोमती जोन में आए दिन झगड़ा फसाद करने वालों की थाने में हिट लिस्ट तैयार होगी। इसके लिए डीसीपी ने निर्देशित किया है। ऐसे मामलों में न्यायालय से वारंट कराकर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झगड़ा फसाद करने वालों की सभी थाने में हिट लिस्ट तैयार होगी। कम से 20-20 लोगों की सूची तैयार होगी, जिन्हें पाबंद कर एक साल के लिए जेल भेजा जाएगा। डीसीपी गोमती जोन ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। बुधवार को गोमती जोन में न्यायालय राजातालाब व पिंडरा के कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसीपी पिंडरा, एसीपी राजातालाब व एसीपी रोहनिया) व गोमती जोन के थाना प्रभारियों की न्यायालयीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। 

विज्ञापन


डीसीपी ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक थाने में 20-20 व्यक्तियों को चिन्हित कर ''हिट लिस्ट'' तैयार की जाए। उपस्थित होकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से अंतिम रूप से पाबंद कराना संभव हो सके। 

पाया गया कि कई व्यक्ति कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से निर्गत नोटिसों के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं। ऐसे मामलों में न्यायालय से वारंट कराकर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; एक्शन में वाराणसी पुलिस: वरुणा जोन में सात नए माफिया, 38 गुंडों और 23 हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा
विज्ञापन


126 की कार्यवाहियों की प्रभावी निगरानी के लिए एक नया रजिस्टर प्रारूप भी जारी किया गया है। प्रत्येक थाना स्तर पर रजिस्टर की साप्ताहिक समीक्षा कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें