आंगनबाड़ी केंद्र से चोरों सोलर पैनल, दस्तावेज समेत कई सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार केंद्र बंद था और चोर खिड़की के रास्ते दाखिल हुए।
भगवानपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चोरों ने बुधवार की रात सोलर पैनल, सरकारी दस्तावेज सहित कई सामान चुरा ले गए। यह केंद्र रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित किया गया था। केंद्र में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्य कार्यकर्त्री नंदिता यादव ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि 18 जून की दोपहर 12 बजे केंद्र बंद कर अपने घर चली गई थीं। अगले दिन सुबह 6 बजे गांव के कुछ लोगों ने फोन पर सूचना दी कि केंद्र की किचन की खिड़की टूटी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और तत्काल पुलिस को सूचित किया।
जिनमें सोलर पैनल, पावर चार्जर, चार बैटरियां, तीन स्ट्रीट लाइटें, एक पंखा, बर्तन और महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज आदि शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।