फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहा छात्र हिरासत में, दो साल से कमरे पर कर रखा था कब्जा

Sun, 26 Sep 2021 01:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में अवैध रूप कब्जा किए छात्र को लंका पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंपारण बिहार निवासी प्रभात मिश्रा को हिरासत में लिया। बीएचयू प्रशासन के अनुसार प्रभात मिश्रा डीएवी पीजी कॉलेज में एमए सोशियोलॉजी का छात्र है, लेकिन पिछले दो साल से हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहा है। 

विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन ने लंका पुलिस को जानकारी दी कि बीएफए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अभिलाष पांडा के नाम पर हॉस्टल का कमरा आवंटित है लेकिन प्रभात उसे बलपूर्वक हटाकर रह रहा था। इस दौरान कुछ छात्रों ने प्रभात मिश्रा के समर्थन में हो हल्ला मचाया लेकिन पुलिस के आते ही शांत हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें