फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अपना दल की अधिकार ट्रैक्टर यात्रा को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ता धरने पर बैठे

Fri, 22 Oct 2021 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धरने पर बैठे अपना दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामाजिक न्याय, रोजगार और किसानों के अधिकारों को लेकर शुक्रवार को अपना दल (कमेरावादी) की सारनाथ महाबोधि इंटर कॉलेज से निकलने वाली अधिकार ट्रैक्टर यात्रा को जिला प्रशासन ने रोक दिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के लहरतारा स्थित माणिक नगर आवास सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर गुरुवार की रात से ही पुलिस तैनात कर दी गई। इस बीच किसी तरह पुलिस से बचकर पार्टी की राष्ट्रीय नेता पल्लवी पटेल सारनाथ पहुंच गईं। वहां पहले से तैनात पुलिस ने यात्रा निकालने से रोक दिया। इससे नाराज सभी नेता और कार्यकर्ता मुख्य चौराहे के पास धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


अपना दल की राष्ट्रीय नेता पल्लवी पटेल के नेतृत्व में अधिकार ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत महाबोधि इंटर कॉलेज मैदान से होनी थी। सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। दोपहर करीब12.30 बजे पहुंची पल्लवी पटेल पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद जुलूस के रूप में पैदल मुख्यालय जाने के लिए बढ़ीं, तभी सारनाथ मुख्य चौराहे पर तैनात सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने पुलिस बल के साथ जुलूस को रोकने की कोशिश की। तब तक जुलूस पर्यटक आवास गृह के सामने पहुंच गया। वहां सड़क पर पुलिस के जवानों ने चौकी व बेंच रखकर रास्ता रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज पल्लवी पटेल अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गई। पल्लवी पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के आवास पर बिना पूर्व सूचना के रात में घर में घुसकर पुलिस ने तलाशी ली। यह सरकार दमनकारी नीतियों पर चल रही है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. गंगाराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार राजेश पटेल, अजय सिंह, हरिश्चंद्र पटेल, पंकज, महेंद्र मौर्य शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें