फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: महिलाओं पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार, कहा- मेरी मां से ज्यादा मछली बेचती थी तो मारी गोली

Fri, 22 Oct 2021 03:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चितईपुर-करौंदी पर बीते 17 अक्तूबर की रात मछली बेचने वाली सुनीता उसकी सहेली रीता पर फायरिंग हुई थी। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मछली बेचने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के मलियान बस्ती में बीते 17 अक्तूबर की रात महिला मछली विक्रता सुनीता और उसकी सहेली रीता की गोली मार कर हत्या करने की कोशिश करने के आरोपियों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से आरोपी मोहन सोनकर और गाजीपुर निवासी आकाश कुमार को शुक्रवार को  कैंट स्टेशन के समीप से पुलिस ने दबोचा।
विज्ञापन


दोनों बाहर भागने की फिराक में थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया। वारदात को मछली बेचने के विवाद में अंजाम दिया गया। 
पुलिस की पूछताछ में मोहन ने बताया कि चितईपुर चौराहे पर सुनीता की दुकान के बगल में मेरी मां सीमा मछली बेचती है। उसकी मां से ज्यादा सुनीता मछली बेचती थी। जो ठीक नहीं लगता था।
विज्ञापन


दोस्त से झठ बोलकर मांगी थी बाइक
मोहन ने बताया कि उसे मालूम था कि सुनीता रात में कब घर जाती है। इसलिए अपने दोस्त गाजीपुर निवासी आकाश की मदद से उसने गाजीपुर से ही 15 हजार में 315 बोर का तमंचा व कारतूस खरीदा। बीते 17 अक्तूबर को अपने दोस्त विकास गौड़ की गाड़ी दवा खरीदने की बात कह कर मांगी थी।
विज्ञापन

रात में जब सुनीता और उसकी सहेली रीता स्कूटी से आ रही थी तो गोली चला दी। सुनीता को पीठ में गोली लगी और वहीं रीता के दाहिने बांह से गोली आर-पार हो गई।  इंस्पेक्टर चितईपुर मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि मोहन और आकाश को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
पढ़ेंः जौनपुर में मकान गिरने से 5 की मौत: तस्वीरें बयां कर रही हैं कितना दर्दनाक था हादसा, हर तरफ तबाही का मंजर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें