वाराणसी। विधानसभा चुनाव को देखते हुए संवेदनशील मतदान केंद्रों और इलाकों में अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। रविवार को कैंट थाने की पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ सदर बाजार, फुलवरिया, इमलिया घाट, नदेसर, अर्दली बाजार स्थित इलाकों में फ्लैग मार्ग किया। इस दौरान कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर भी दस्तक दी। काशी और वरुणा जोन में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
कपसेठी थाना अंतर्गत संवेदनशील व अतिसंवेदनशील, सामान्य बूथों पर क्षेत्राधिकारी बड़ागांव जगदीश कालीरमण ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। पुलिस और अर्धसैनिक बल ने मतदान केंद्र भीषमपुर, बनकट, कपसेठी, दादुपुर समेत कुल 61 बूथों का भ्रमण किया। कपसेठी थानाध्यक्ष अनिल मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र में 31 संवेदनशील व 30 अति संवेदनशील बूथ हैं। लोगों से अपील की गई कि अगर कोई किसी तरह का बाधा उत्पन्न करता है तो उसकी जानकारी नजदीकी पुलिस को दें।