फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दबाव के आगे झुकी पुलिस कुछ घंटों में ही किया रिहा, बीएचयू में धरना दे रहे छात्रों को लिया था हिरासत में

Fri, 26 Feb 2021 11:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जुटे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू कैंपस खोलने की मांग पर धरना दे रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस को छात्रों के दबाव के आगे झुकना पड़ा और सभी छात्रों को रिहा कर दिया। इसके पहले शुक्रवार को सिंह द्वार पर आंदोलन कर रहे छात्रों को हटाने के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। उसके बाद पुलिस ने जबरन छात्रों को घसीटकर गाड़ी में बैठाया था और फिर थाने भेज दिया था। घटना के बाद से छात्र आक्रोशित हो गए थे और नारेबाजी करते हुए लंका थाने का घेराव किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने धरना स्थल से बीए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट आशुतोष कुमार, अविनाश, सुमित, अनुपम और पवन को गिरफ्तार किया है, जबकि धरना स्थल पर मौजूद अन्य छात्रों को पुलिस ने खदेड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने सिंह द्वार से छात्रों की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग भी हटा दी। पुलिस की कार्यवाही के बाद छात्रों में नाराजगी है। एहतियातन  कैंपस के बाहर पुलिस और पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं। 

 बता दें कि कैम्पस में फिर से सामान्य तौर से पठन-पाठन के शुरू करने की मांग को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। 5 दिसम्बर को सबसे पहले छात्रों ने कैम्पस खोलने की मांग को लेकर वीसी आवास के सामने आंदोलन किया था।
विज्ञापन


वीसी ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें कैम्पस खोलने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी जनवरी में कैम्सप नहीं खुला तो छात्र फिर आंदोलन करने लगे।  इसके बाद विश्ववविद्यालय प्रशासन ने बैठक कर चरणबद्ध ढंग से 22 फरवरी से कैम्पस खोलने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें