फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त की तेलुगू भाषा ने मां और बेटे को मिलाया:परिवार से बिछड़ गई थी आन्ध्र महिला,परिजनों ने कहा 'थैंक्स

Fri, 07 Oct 2022 02:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 गोदौलिया पुलिस बूथ पर गुरुवार को भटकी हुई महिला को पुलिस आयुक्त ने तेलुगू भाषा में सूचना प्रसारित कर बेटे से मिलवाया। आंध्र प्रदेश से आई महिला  विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन के बाद अपने परिजनों से भटक गई थी। 
विज्ञापन
महिला से बात करते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वानाथ धाम में दर्शन पूजन को दक्षिण भारत से सकड़ों श्रद्धालु आते हैं। कुछ इसी तरह बीते गुरुवार को आंध्र से काशी आई महिला अपने परिवार से बिछड़ गई। अपने परिवार को ढूंढते हुए महिला गोदौलिया चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर पहुंची और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को अपनी समस्या बताई। मगर तेलुगू भाषा बोलने के कारण वहां मजूद पुलिसकर्मी महिला की समस्या नहीं समझ पाए।

विज्ञापन

इसकी सूचना जैसे ही पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश को मिली वो तुरंत गोदौलिया चौराहे स्थित पुलिस बूथ पर पहुंचे और महिला को तेलुगू भाषा में परेशान नहीं होने को कहा।
पुलिस आयुक्त ने महिला से थोड़ी देर तेलुगू में बात की फिर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से तेलुगू में ही सूचना प्रसारित करनी शुरू कर दी। पुलिस आयुक्त का ये रूप किसी ने पहले नहीं देखा था। इसे देख सब हैरान हो गए। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने तेलुगू भाषा में परिजनों से बात की जिसके बाद राजलक्ष्मी के बेटे ने बताए गए स्थान पर पहुंच कर अपनी मां से मुलाकात की। मां को देखकर बेटे की आंख भर आई और वो काफी खुश हुए। इसके साथ सतीश व उनकी मां राजलक्ष्मी वाराणसी पुलिस समेत पुलिस आयुक्त का धन्यवाद करते नहीं थक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें