फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द बोलना पड़ा महंगा, पुलिस ने सभासद किया गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2021 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में नगर पंचायत के सभासद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात के खिलाफ अपमान जनक शब्द बोलना भारी पड़ गया। सभासद के गाली देने वाला वीडियो शनिवार की देर रात वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सभासद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार की देर रात मधुबन नगर पंचायत के भाजपा द्वारा मनोनीत सभासद पंडित राहुल दीक्षित का 45 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें सभासद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एक समाज के लोगों के लिए अपशब्द बोल रहे थे।

वायरल वीडियो को देखते ही भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह निवासी मधुबन कस्बा वार्ड नं-12 ने मधुबन थाने में मुख्यमंत्री और समाज को अभद्र भाषा में गाली देने के संबंध में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मनोनीत सभासद को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री के तहरीर पर मनोनीत सभासद को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें