चार दिन में नहीं आया नाम, स्वास्थ्यकर्मियों में नाराजगी
अब तक चार दिन चले टीकाकरण में मंडलीय अस्पताल, रामनगर अस्पताल, बीएचयू सहित कई अस्पतालों के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों का नाम न आने को लेकर उनमें नाराजगी हैं। इसमें कई ऐसे चिकित्सक भी हैं, जिन्होंने कोरोना काल में मरीजों की सेवा की। टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद से वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब चार-पांच फरवरी को होने वाले टीकाकरण में सभी का नाम सूची में आ जाएगा।