लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी रितेश पांडेय राजघाट स्थित भदऊ चुंगी का रहने वाला है। जिसे लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर से गिरफ्तार किया गया। युवती की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।