फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सीवर की खुदाई करते समय दुकान पर पलटी जेसीबी, चाय विक्रेता घायल

Thu, 27 Jan 2022 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सड़क पर पलटी जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के कबीरचौरा तिराहे पर सीवर लाइन के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर हाइड्रा एक चाय-पान की दुकान पर पलट गई। हादसे में चाय विक्रेता लल्लन यादव (30) घायल हो गया। वहीं एक मेडिकल स्टोर का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। घायल का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाइड्रा चालक नशे में था।

विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार सीवर लाइन के निर्माण के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। इससे हादसे हो रहे हैं। एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी ने बताया कि क्रेन का पहिया धंसने से क्रेन का आधा हिस्सा बगल की दुकान पर जा गिरा, किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई है। सिर्फ हल्की चोट चाय विक्रेता लल्लन को आई है, जिसका चौक इंस्पेेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने उपचार कराया। 

सड़क बनी फौव्वारा, मरम्मत के नाम पर लाखों का वारा-न्यारा
अफसरों की लापरवाही देखनी हो तो वाराणसी से आजमगढ़ तक गुजरने वाली सड़क पर जाइए। सड़क के नीचे पेयजल पाइप लाइन डालने का काम इस कदर किया गया है कि जगह-जगह फौव्वारें छूट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले दिसंबर में इस सड़क की करीब 10 लाख रुपये से मरम्मत की गई थी, मगर अब नीचे से गुजरी पानी की पाइप लाइन पूरी सड़क को खराब कर रही है। फिलहाल सड़क को नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव तो बना है, मगर अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इस पर निर्णय होगा।

विज्ञापन

पांडेयपुर से आजमगढ़ की ओर से जाने वाली सड़क पर दो जगहों को बिना मरम्मत ही छोड़ दिया गया है। यहां बजरी उखड़ी हुई है और मरम्मत के दौरान भी इसकी सुध नहीं ली गई थी। सुबह और शाम के समय पेयजल आता है तो यहां सड़क पर फव्वारे निकलने लगते हैं। इससे सड़क धसने की संभावना बढ़ जाती है।

अधिकारियों के ध्यान न देने से नई बनी यह सड़क जल्द ही खराब हो सकती है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह सड़क दो बार बनाई गई। लेकिन इसमें पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए छोड़ी गई जगह पर अभी तक काम नहीं हुआ। इतने दिनों से पाइप लाइन के लिए जगह छोड़ी गयी है नहीं बनने से अब सड़क भी खराब हो सकती है। 
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुग्रीव राम ने कहा कि  सड़कों को आए दिन कोई-न-कोई दूसरी एजेंसी खोद देती हैं। इसके चलते लीकेज की समस्या रहती है। अभी केवल मरम्मत का कार्य होगा, नया निर्माण कार्य चुनाव बाद 2.20 करोड़ रुपये से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें