फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बुनकरों की हड़ताल पर पुलिस-प्रशासन सख्त, जुलूस के मामले में सपा महानगर अध्यक्ष सहित 35 पर मुकदमा

Sun, 25 Oct 2020 06:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बुनकरों ने बनाई मानव श्रंखला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में शनिवार को सब्सिडी रेट पर बिजली देने की मांग कर रहे बुनकरों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने के लिए तैयार हो गया है। जैतपुरा थाने में 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

वाराणसी में शनिवार को बुनकर कॉलोनी स्थित मैदान में इकट्ठा हुए लोगों को लेकर जैतपुरा थाने में सपा के महानगर अध्यक्ष सहित 35 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जैतपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार तिवारी के अनुसार, वह क्षेत्र में गश्त पर थे।


इसी बीच सूचना मिली कि बुनकर कॉलोनी स्थित मैदान में तकरीबन डेढ़ हजार लोग बगैर मास्क पहने हुए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की अनदेखी कर नारेबाजी कर रहे हैं। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर संदीप मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर सभी की वीडियोग्राफी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण को लेकर सब इंस्पेक्टर संदीप की तहरीर के आधार पर सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सपा महानगर महिला अध्यक्ष पूजा यादव, हाजी वकास अंसारी, मकबूल सरदार, सरदार कलाम सहित 35 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ जैतपुरा थाने में आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें