वाराणसी में नवरात्रि का त्योहार डांडिया सेलिब्रेशन के बिना अधूरी सी लगती है। हालांकि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते कोई भी सार्वजनिक आयोजन करने की अनुमति नहीं है। अनलॉक लागू होने के बाद सरकार ने गाइडलाइन का पालन करने करते हुए दुर्गापूजा मनाने कि अनुमति देने के साथ सीमित लोगों की मौजूदगी में किसी भो आयोजन को करने कि अनुमति दी है। उसी के मद्देनजर धर्म की नगरी काशी में सांकेतिक तौर पर परंपरा का निर्वहन करते हुए डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
काशी की बेटी सिमरन कौर डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सिमरन ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजन किया जा रहा है। 25 अक्तूबर को आयोजन होगा। जिसमें सीमित लोग (50 से 60 लोग) ही उपस्थित रहेंगे।
कोरोना महामारी के चलते सभी की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। इसी को देखते हुए घर मे पड़े फालतू सामान से कार्यक्रम स्थल को सजाया जा रहा है। घर मे बेकार और खराब पड़े सामानों से सजावट की जा रही है। तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। सिमरन ने इससे पूर्व कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
कोरोना बचाव का रखा जाएगा पूरा ख्याल
बीआर फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम राय ने बताया कि उनके संस्था में ही आयोजन हो रहा है। डांडिया नाइट्स में आने वाले लोगों को सैनिटाइजेशन और थर्मल स्कैनिंग के बाद अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।