इसके बाद रोडवेज चौकी पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। जेब से मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान ललित गुप्ता (30) पुत्र बदुरा गुप्ता निवासी कानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के अनुसार वह गोरखपुर जिले के बड़हलगंज स्थित यूको बैंक में बतौर मैनेजर तैनात हैं। रविवार की रात वह कानपुर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। बस से यात्रा के दौरान जहरखुरानों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया और उनका सारा सामान लेकर उतर गए। सोमवार की शाम तक ललित को होश नहीं आया था।