फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: गरीबी में हर एक वो रिश्ता टूट जाता है... यूपी बोर्ड की कॉपी में मिली शायरी, पास करने को लगाई गुहार

Sun, 17 Mar 2024 11:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

UP Board: वाराणसी में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। रविवार को चारों केंद्रों पर 52496 कॉपियां जांची गईं। सबसे ज्यादा हाईस्कूल की कॉपियां जांचीं गई हैं। यहां कुल 561460 कॉपियां जांची जानी हैं।
विज्ञापन
केंद्र पर कॉपियों की जांच करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीबी में हर एक वो रिश्ता टूट जाता है जो खास होता है, पराए भी अपने हो जाते हैं जब पैसा पास होता है...ये किसी शायरी महफिल व मुशायरे नहीं पढ़ी गई हैं, बल्कि यूपी बोर्ड की मूल्यांकन के लिए आई कॉपी में मिली है। कुछ इसी अंदाज में वह पास करने की गुहार लगाए हैं।

विज्ञापन


दूसरे दिन रविवार को चारों केंद्रों पर 52496 कॉपियां जांची गईं। सबसे ज्यादा हाईस्कूल की कॉपियां जांचीं गई हैं। यहां कुल 561460 कॉपियां जांची जानी हैं। महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ 15727 और भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज इग्लिशियालाइन में 12500 हाईस्कूल की कॉपियां जांची गईं। जबकि राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर 14712 और प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 9557 कॉपियां जांची गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें