फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड मामले में कार्रवाई, सर्विलांस की मदद से दो हिरासत में

Sun, 17 Mar 2024 10:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी की रहने वाली पीड़िता शंपा रक्षित की तहरीर के आधार पर गत 13 मार्च को साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शंपा रक्षित को गिरफ्तार करने की धमकी देकर उनके बैंक खातों और परिवार का विवरण जालसाज ने लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सेंट जॉन्स, मड़ौली की रिटायर्ड शिक्षिका से तीन करोड़ 55 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लखनऊ और गुजरात से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों को शहर लाकर पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


रथयात्रा स्थित अमलतास अपार्टमेंट में रहने वाली शंपा रक्षित की तहरीर के आधार पर गत 13 मार्च को साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शंपा रक्षित को गिरफ्तार करने की धमकी देकर उनके बैंक खातों और परिवार का विवरण जालसाज ने लिया था। इसके बाद शंपा रक्षित के बैंक खातों से तीन करोड़ 55 लाख रुपये निकाल लिए थे।

यह भी पढ़ें... वाराणसी में सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड शिक्षिका से 3.5 करोड़ की धोखाधड़ी, दो टीमें करेंगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने 70 लाख रुपये होल्ड करा दिया था। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से जालसाजों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें लखनऊ और गुजरात रवाना की गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें