फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: पीएम मोदी 16 मई को आजमगढ़ में करेंगे जनसभा, कई लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे प्रधानमंत्री

Sun, 12 May 2024 12:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर जनसभाओं का सिलसिला जारी है। इसी बीच आजमगढ़ जिले में  16 मई को पीएम मोदी के आने की तारीख तय हुई है। पीएम लालगंज सुरक्षित सीट के निजामबााद विधानसभा में जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन
PM modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जिले में तेज हो गई है। सपा की ओर से जिले में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित करने की तैयारी की गई है। वहीं अब जिले में 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। इस दौरान वह लालगंज सुरक्षित सीट के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गंधुवई में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी जी-जान से जुट गए हैं।

विज्ञापन

 
सपा की रैली से पहले पीएम की जनसभा की तारीख का एलान
जनपद में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से मंदुरी एयरपोर्ट के पास इंडिया गठबंधन की रैली कराने की तैयारी की जा रही है। जिसमें राहुल गांधी, ममता बनर्जी, स्टालिन, केजरीवाल, फारुक अब्दुल्ला आदि के शामिल होने की उम्मीद है।

इस रैली को 13 मई के बाद आयोजित होने की बात सपा नेताओं द्वारा कही जा रही है। अभी इंडिया गठबंधन के रैली की डेट फिक्स हो उसके पहले ही भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री की जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित हो गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; लोकसभा चुनाव: छठवें चरण के चुनावी रण के लिए पूर्वांचल में उतरेंगे पीएम मोदी, भदोही में करेंगे जनसभा

विज्ञापन

जनसभा के जरिए कई लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे पीएम

16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के निजामाबाद स्थित गंधुवई गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार की देर रात फिक्स हुआ। लोकसभा क्षेत्र अंबेडकर नगर और जौनपुर की सीमा से जुड़ती है। यह जनसभा भले ही आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए आयोजित हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जनसभा के जरिए कई लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे। कार्यक्रम निर्धारित होते ही जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी जनसभा की तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें