सिलिंडर के दाम बढ़ने पर गृहिणियों में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज निवासी सविता सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से अभी कई परिवार ठीक से उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में बढ़ते गैस के दाम से किचन का बजट बिगड़ रहा है। महेशपुर निवासी स्मिता शर्मा ने कहा कि तीन माह में चार बार गैस के दाम बढ़ने से अब तो बजट बनाकर रखना भी चुनौती बनती जा रही है। सरकार को दाम कम करना चाहिए।
छित्तूपुर निवासी बीना चंद्रा ने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार को नियंत्रण करना चाहिए, नहीं तो आने वाले दिनों में जनता को दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल होगा। हुकुलगंज की सविता देवी ने कहा कि गैस का दाम बढ़ने से परिवार का खर्च भी बढ़ता जा रहा है, आमदनी ज्यादा है नहीं, ऐसे ही रहा तो गृहिणियों को सड़क पर उतरना पडे़गा।