पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा और राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने के बाद वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुलिस लाइन से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं के समूह ने 11 स्थानों पर पीएम पर पुष्पवर्षा किया। भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में संस्कृत विश्वविद्यालय में पांच हजार महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में 51 छात्राएं सिर पर मंगल कलश व हाथों में दीपक लेकर पहुंचीं। पीएम ने यहां नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।
पीएम के स्वागत के लिए कई स्वागत प्वाइंट बनाए गए । पुलिस लाइन गेट, सांस्कृतिक संकुल, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा व सिगरा स्थित शास्त्री पार्क प्रमुख हैं। इन स्थानों पर डमरू, शंखनाद, ढोल, तासा के बीच पुष्पवर्षा कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया।