फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में पीएम मोदी की रैली: पूर्वांचल से कुल 1750 बसों की व्यवस्था, वाराणसी परिक्षेत्र की 200 बसें जाएंगी

Fri, 03 Dec 2021 07:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोरखपुर में रैली है, इसके लिए बसों को मंगाया गया है। पीएम की रैली में परिवहन निगम को पूर्वांचल से कुल 1750 बसों की व्यवस्था करनी है। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम एक बार फिर से वाराणसी परिक्षेत्र की 200 बसों को गोरखपुर भेजने की तैयारी कर रहा है। यह बसें छह सितंबर को गोरखपुर भेजी जानी है। बीते माह भी 14 नवंबर को 200 बसें सुल्तानपुर भेजी गई थीं। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने दी।    

विज्ञापन


दरअसल सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोरखपुर में रैली है, इसके लिए बसों को मंगाया गया है। परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो से बसों को इकट्ठा करने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें काशी, कैंट और ग्रामीण सहित परिक्षेत्र के अन्य जनपदों की निगम की बसें भेजी जाएंगी। अब तक 78 बसों की सूची भी तैयार की जा चुकी है।

इनके अलावा अन्य बची 122 बसों की सूची भी रविवार शाम तक मुख्यालय को भेजी जानी है। इन बसों के गोरखपुर जाने से तीन दिनों तक कैंट रोडवेज सहित वाराणसी परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो में बसों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं गोरखपुर में आयोजित होने वाली पीएम की रैली में परिवहन निगम को पूर्वांचल से कुल 1750 बसों की व्यवस्था करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में वाराणसी रोडवेज परिक्षेत्र की बंपर कमाई

वाराणसी रोडवेज परिक्षेत्र को नवंबर में इस साल का सबसे ज्यादा लाभ हुआ है। परिक्षेत्र की कुल आठ डिपो काशी डिपो, कैंट डिपो, ग्रामीण डिपो, चंदौली डिपो, सोनभद्र डिपो, जौनपुर डिपो, गाजीपुर डिपो, विंध्यनगर डिपो से दो करोड़ सात लाख की आय प्राप्त की गई। उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि बीते अक्तूबर सहित अन्य माह की अपेक्षा नवंबर में परिक्षेत्र ने अच्छी कमाई की है। 
पढ़ेंः रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा धाम, 13 दिसंबर को देशवासियों को हो जाएगा समर्पित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें