फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: रात में रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएगा धाम, 13 दिसंबर को देशवासियों को हो जाएगा समर्पित

Wed, 08 Dec 2021 01:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Dec 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be illuminated with colorful lights at night dedicated to people December 13
लाइट में जगमगाता कॉरिडोर। - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को करेंगे। प्रशासन लोकार्पण उत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ है। काशी विश्वनाथ धाम पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका काम अंतिम चरण में है। कॉरिडोर अब लाइटों से चमचमाने भी लगा है। लोकार्पण के बाद चलो काशी माह भी शुरू हो जाएगा, जिसके तहत धाम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान काशी देव दीपावली की तरह सजाई जाएगी। भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने काशी विश्वनाथ धाम की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जो लाइटों से जगमगा रहा है।



Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be illuminated with colorful lights at night dedicated to people December 13

काशी विश्वनाथ धाम 54000 वर्गमीटर मे फैला हुआ है। धाम का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। पहले चरण की परियोजना में मंदिर चौक, वाराणसी सिटी गैलरी, म्यूजियम, बहुउद्देशीय सभागार, हॉल, भक्त के लिए सुविधा केंद्र, सार्वजनिक सुविधा, मोक्ष गृह, गोदौलिया गेट, भोगशाला, पुजारियों और सेवादारों के लिए आश्रय, आध्यात्मिक पुस्तक पैलेस और अन्य का निर्माण शामिल है।

Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be illuminated with colorful lights at night dedicated to people December 13

दूसरे चरण में ये काम होंगे पूरे 
मंदिर चौक से विश्वनाथ धाम परिसर के साथ ही गंगा दर्शन किए जा सकेंगे। दूसरे चरण में जलासेन घाट और ललिता घाट से रैंप का निर्माण, एस्केलेटर, सांस्कृतिक केंद्र आदि का निर्माण किया जाना है। जलासेन घाट पर गंगा स्नान के बाद धाम में प्रवेश के लिए प्रस्तावित भव्य मुख्य द्वार का निर्माण किया जाना है। दूसरे चरण का निर्माण कार्य 60 करोड़ रुपये में पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be illuminated with colorful lights at night dedicated to people December 13

अब सामान रखने के लिए भटकने की जरूरत नहीं
काशी विश्वनाथ धाम में बनाए गए तीन प्रवेश द्वार पर यात्री सुविधा केंद्र तैयार किया गया है। सामान सहित भक्त विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेगा और यहां यात्री सुविधा केंद्र में प्रसाधन के साथ ही मोबाइल, बैग सहित अन्य सामान रखा जा सकेगा। यहां से भक्त गंगा घाट और विश्वनाथ मंदिर तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be illuminated with colorful lights at night dedicated to people December 13

वर्तमान में भक्तों को मोबाइल सहित अन्य सामान रखने के लिए स्थान खोजना पड़ता है। देशभर के शिवभक्तों की सहूलियत के लिए काशी विश्वनाथ धाम में सभी प्रदेशों के पर्यटन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। ताकि प्रत्येक प्रदेश के भक्तों को स्थानीय भाषा सहित अन्य पर्यटन का लाभ मिल सके। इसके लिए यात्री सुविधा केंद्र में ही सभी प्रदेशों के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed