मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री 1781 करोड़ 90 लाख रुपये की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। विकास परियोजनाओं की सूची बन गई है। इसका ब्योरा शासन को भी उपलब्ध करा दिया गया है। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नया एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन बन गया है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद नए एटीसी भवन से ही हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचने आज आएगी SPG, 10 हजार से ज्यादा जवान होंगे तैनात
जर्मन हैंगर पंडाल की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित मैदान में लोकार्पण व शिलान्यास समारोह की तैयारियां चल रही हैं। तीन जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं। इनमें करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। मैदान के दूसरे हिस्से में भी 20 हजार लोग बैठक सकते हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मजबूत मंच भी बनाया जा रहा है। मंच पर 50 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं, लेकिन कुछ प्रमुख लोगों को ही बैठने को मिलेगा।
प्रधानमंत्री की आगमन को देखते हुए मंच के आसपास पांच सेफ हाउस भी बनाए जा रहे हैं। एक सेफ हाउस प्रधानमंत्री, दूसरा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, तीसरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चौथा पीएमओ व पांचवां प्रधानमंत्री का लोगों से संवाद के लिए रहेगा। प्रधानमंत्री शहर के 50 बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे। खेलो बनारस में हिस्सा लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों से भी मिलेंगे।
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा भी करेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाइयां जुटी हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र से छह से सात हजार लोगों को बुलाया गया है। इसकी जिम्मेदारी भी अलग-अलग पदाधिकारियों को दी गई है। जिले के प्रभारी व कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक जिले में डेरा डाले हैं।
वह पार्टी की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आने से पहले 21 से 23 मार्च के बीच स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। हर वार्ड में सफाई होगी। इसमें पार्टी नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।