फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लालच देकर धर्मांतरण करा रहा वाराणसी का युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

Mon, 20 Mar 2023 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि महिलाओं ने धर्मांतरण की बात स्वीकार की है। आरोपी संजय को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खोराबार थाना क्षेत्र में धर्मांतरण की घटना में बरामद धार्मिक पुस्तकें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में खोराबार थाना क्षेत्र के माड़ापार गांव में रविवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने आए वाराणसी के युवक को गिरफ्तार कर लिया। गांव में 50 से अधिक महिलाएं एक जगह पर जुटी थीं और उन्हें रुपयों का लालच देकर धर्मांतरण कराए जाने की तैयारी थी। मौके से पुलिस ने धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं। पुलिस धर्मांतरण कराने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी संजय कन्नौजिया के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संजय कनौजिया यहां खोराबार इलाके में किराए का घर लेकर तीन साल से रहता है। आरोप है कि संजय हर रविवार को यहां के रहने वाले हरेंद्र पासवान नाम के व्यक्ति के घर महिलाओं को एकत्र करता है। उन्हें रुपयों, बच्चों की शिक्षा समेत तमाम लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने को मजबूर कर देता है।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर निवर्तमान सभासद ने अपनी ही बंदूक से की खुदकुशी, परिजन हैरान
विज्ञापन


आरोप है कि यह लोग इसके लिए महिलाओं को पहले टारगेट करते हैं। जब महिलाएं धर्म परिवर्तन के लिए तैयार हो जातीं, तो उनके जरिए यह पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन करा देते हैं। रविवार को हरेंद्र पासवान के घर सैकड़ों महिलाओं को बुलाकर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।

इस दौरान यह लोग महिलाओं को तमाम लालच देकर उनकी जिंदगी बदलने और ईसाई धर्म की खूबियां बताकर ब्रेनवॉश कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे यहां करीब 50 से अधिक महिलाएं बच्चों संग पहुंची थीं। हाथ में धार्मिक पुस्तक थमाकर कर प्रार्थना शुरू की गई थी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही पहले तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन

बोले, नहीं करा रहे थे धर्म परिवर्तन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करा रहे थे, बल्कि यहां सिर्फ प्रार्थना सभा चल रही थी। लेकिन, पुलिस ने जब वहां मौजूद महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने सच बता दिया। महिलाओं के पास से पुलिस ने धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय कन्नौजिया को हिरासत में ले लिया। साथ ही करुणानिधि पांडेय की तहरीर पर उसके खिलाफ धर्मांतरण का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बारिश से बदला मौसम, दो दिन और हो सकती बूंदाबांदी

पहले भी गोरखपुर में पकड़ा गया है धर्मांतरण
  • 11 अप्रैल 2022: पिपराइच के चिलबिलवा में धर्मांतरण के आरोप में जम्मू-कश्मीर के जानेपुर निवासी केशव सिंह जनवाल और पठानकोट निवासी ओंकार को गिरफ्तार किया।
  • 17 नवंबर 2022: हरपुर बुदहट के पचौरी गांव में पुलिस ने संतकबीरनगर के धनघटा के रानीपुर निवासी शेषमणि को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया।
  • 04 सितंबर 2017: बेलघाट में धर्मांतरण का प्रचार करने के आरोप में पुलिस ने कटया, बांदा के चंद्रेशखर को गिरफ्तार किया।
  • 12 सितंबर 2022: पिपराइच के महुअंवा खुर्द गांव में पुलिस ने तीन लोगों को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया।
 
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि महिलाओं ने धर्मांतरण की बात स्वीकार की है। आरोपी संजय को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें