तैयार हुई दो दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और सीधे विश्वनाथ परिसर के विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे। मुख्य यजमान पीएम मोदी देश की सभी नदियों के जल से भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष अनुष्ठान करने के बाद मंदिर चौक में संतों से संवाद करेंगे। अगले दिन देशभर के मुख्यमंत्रियों को काशी विश्वनाथ धाम में ही वे संबोधित करेंगे। इसी दौरान वे बनारस रेल कारखाना में पार्टी पदाधिकारियों को भी संबोधित कर सकते हैं।