फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने किए पीएम से सवाल: मोदी सर आप बचपन में क्या बनना चाहते थे, बोले- मैं तो चाय बेचता था बेटा, मुझे...

Sun, 24 Sep 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

PM Modi Varanasi Visit News: अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों ने पीएम मोदी से सवाल किए। उन्होंने पूछा कि मोदी सर आप बचपन में क्या बनना चाहते थे। तो पीएम ने जवाब दिया कि मैं तो चाय बेचता था बेटा। मुझे नहीं पता था क्या बनना है। 
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों संग संवाद करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथ मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सर आप बचपन में क्या बनना चाहते थे? अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के छात्र आकाश कुमार के सवाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आश्चर्य में पड़ गए, फिर हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि बेटा, मैं तो चाय बेचता था। मुझे नहीं पता था कि क्या बनना है। पीएम मोदी बच्चों की प्रतिभा कायल दिखे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से 1115 करोड़ की लागत से बने काशी सहित प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया, फिर एक हॉल में विद्यालय के बच्चों से संवाद किया। पीएम मोदी ने बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। 

इस बीच बच्चों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसका जिक्र पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों ने जिस तरह से मुझसे बात की, वह उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन


दरअसल, अटल आवासीय विद्यालय के 20 बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद किया। इससे बच्चे बहुत खुश और उत्साहित दिखे। कक्षा छह की छात्रा रामेश्वरी ने पीएम मोदी से पूछा कि आप अपने परिवार से प्यार करते हैं या जनता से? प्रधानमंत्री ने मुस्कुराए और कहा बेटा जनता ही परिवार है। 

मैं, अपने परिवार से प्यार करता हूं। विकास यादव ने सवाल कि आप हमेशा स्वच्छता की बात करते हैं। इसके पीछे का मकसद क्या है? पीएम ने जवाब दिया, मन या फिर समाज में सफाई जरूरी है। इसलिए हमेशा स्वच्छता की बात करता हूं।

पीएम मोदी ने भी बच्चों से सवाल किए। सुनैना से पूछा कि घर अच्छा लगता है या हॉस्टल। जवाब आया हॉस्टल में रहना पसंद है। हाॅस्टल में सब काम समय से करना पड़ता है। इस पर पीएम मोदी जोर से हंसे और सुनैना को शाबाशी दी।

सुजाता से पूछा कि आपको खाने में कौन सी सब्जी पसंद है। जवाब मिला सभी सब्जियां। आकृति से पूछा कि कौन सा खेल पसंद है। उसने बताया कि बैडमिंटन अच्छा लगता है। पीएम के पूछने पर आकृति ने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम साइना नेहवाल बताया।

खिले चेहरे, बोले... पीएम अभिभावक की तरह मिले
पीएम मोदी से मिलकर निकले बच्चे खुश दिखे। सबके चेहरे खिले नजर आए। मुस्कान प्रजापति, नैंसी पटेल, हिमांशु यादव, अंशिका, प्रिया प्रजापति, प्रीति चौहान, रुचिका चौहान, हिमांशु बिंद, मिथिलेश संगम, सृष्टि कुमारी, आदर्श मौर्या, नित्यांश शर्मा ने कहा कि पीएम से मिलने का अनुभव शानदार है।

पीएम अभिभावक की तरह मिले। घर-परिवार का हाल जाना और पढ़ाई के बारे में पूछा है। पीएम से मिलने का सौभाग्य मिला है। - सुजाता

 

प्रधानमंत्री को सामने से देखने की इच्छा पूरी हो गई। ऐसा नहीं लगा कि प्रधानमंत्री से पहली बार मिली हूं। अच्छा लगा। - आकृति
 

प्रधानमंत्री जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने जो सवाल पूछे, उसका जवाब दिया। जवाब सुनकर उन्होंने पीठ थपथपाई। - सैफ अली
 
विज्ञापन

पीएम ने खेल, खाना और पढ़ाई के बारे में पूछा। जवाब दिया तो तारीफ मिली है। मन लगाकर पढ़ाई करने का मंत्र लिया। - सत्य प्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें