केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मां हीराबा का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री को हमेशा सत्य की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। इस क्षति को पूर्ण कर पाना देश के लिए आसान नहीं होगा। देश उन्हें हमेशा ऐसी मां के रूप में याद रखेगा जिन्होंने देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा सपूत दिया जिनके मार्गदर्शन में आज भारत पूरे विश्व में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।
उनके त्याग को पूरा देश कभी भी भुला नहीं पाएगा। इस दुख की घड़ी में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री के रूप में अपना पुत्र देने वाली माता को देश नमन करता है। ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें।