फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर परंपराओं से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महंत राजेंद्र त्रिपाठी, कन्हैया त्रिपाठी ने कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर धार्मिक परंपराओं के साथ जिस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है और मान्यताओं को जमींदोज किया गया। वह ठीक नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि ऐसी मान्यता है की काशी विश्वनाथ के दर्शन मात्र से जन्म-जन्मांतर के कष्ट क्षण भर में दूर हो जाते हैं। विगत तीन वर्षों से काशी विश्वनाथ मंदिर व उसके परिक्षेत्र पर राजनीतिक ग्रहण लगा हुआ है। केवल एक व्यक्ति के राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने संपूर्ण सनातन धर्म के अस्तित्व को चुनौती देते हुए काशी विश्वनाथ के मूल स्वरूप के साथ खिलवाड़ किया गया है। अब भी समय है कि देशवासी सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर बाबा विश्वनाथ के मूल स्वरूप को बचाने का प्रयास करें। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर को बीजेपी द्वारा राजनीति का केंद्र बनाए जाने की घोर निंदा करते हुए राष्ट्रपति से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें