फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में प्लेटलेट्स किट खत्म, ब्लड बैंक के सीएमओ को भी नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के सरसुंदलाल अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज पर संकट गहरा गया है। यहां ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स(एसडीपी) किट खत्म होने की वजह से ही मरीजों, परिजनों को लौटना पड़ रहा है। अन्य मरीजों को तरह पिछले कई महीने से कैंसर से जूझ रहे बीएचयू ब्लड बैंक के सीएमओ डॉ. एसके सिंह भी डेंगू से पीड़ित हैं। चिकित्सक की सलाह पर सिंगल डोनर प्लेटलेट्स चढ़ाया जाना है। इसके लिए शुक्रवार को उन्होंने एक परिजन को भेजा तो पता चला कि एसडीपी किट न होने से प्लेटलेट्स नहीं मिल सकेगा। बातचीत में डॉ. सिंह ने बताया कि जब बीएचयू ब्लड बैंक से एसडीपी नहीं मिला तो उन्होंने किसी तरह महामना कैंसर संस्थान से व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

ब्लड बैंक किट नहीं होने का लगा नोटिस
एसडीपी किट न होने का नोटिस भी यहां चस्पा कर दिया गया है। यहां दो दिन से किट खत्म है। स्थिति कब सामान्य होगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी भी नोटिस पर दर्ज नहीं है। बता दें कि डेंगू के इस समय बीएचयू में 23 मरीज भर्ती हैं। आवश्यकतानुसार चिकित्सक यदि मरीजों को एसडीपी की जरूरत बता रहे हैं तो परिजनों के ब्लड बैंक जाने के बाद उन्हें प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रही है। इस तरह की स्थिति तब है जब डेंगू मरीजों से एसडीपी के लिए 8000 रुपये फीस के लिए जाते हैं।
एक नजर में आंकड़ा
-बीएचयू ब्लड बैंक में एसडीपी के लिए तीन मशीनें हैं।
-एसडीपी किसी डेंगू मरीज को चढ़ाने से उसका 30 से 40 हजार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ जाता है।
-एसडीपी का चार्ज नियमानुसार 8000 रुपये की रसीद लेनी पड़ती है।
-इस समय हर दिन औसतन 5 से 10 मरीज एसडीपी के लिए यहां आते हैं।
ब्लड बैंक में दो दिन से एसडीपी किट खत्म हो गई है। इसकी सूचना समय से एमएस आफिस को भी भेज दी गई है। फिलहाल मरीजों की सूचना के लिए नोटिस चस्पा करा दी गई है। जैसे ही किट आ जाएगी, एसडीपी मिलने लगेगा-डॉ.संदीप कुमार, प्रभारी, बीएचयू ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें