रोज़मेरी से भी नहीं लगते हैं मच्छर।
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं पौधें
लैवेंडर- मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है। लैवेंडर अपके घर को महकाने के साथ मच्छरों को भी दूर रखेगा।
सिट्रोनेला ग्रास- सिट्रोनेला ग्रास को भी मच्छर भगाने में प्रयोग किया जाता है। ये पौधा 2 मीटर तक बढ़ता है। इस ग्रास से निकलने वाले ऑयल का इस्तेमाल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स और कई हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है।
कैटनिप- इस पौधे का इस्तेमाल कई तरह की आयुर्वेदिक औषधि बनाने में भी किया जाता है। घरों से मच्छर भगाने में इसकी मांग नर्सरियों में ज्यादा है। इस पौधे की खासियत यह है कि यह हर मौसम में लगाया जा सकता है।
हॉर्समिंट- इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इनका इस्तेमाल भी कई तरह दवाओं में किया जाता है। घर में इसे लगाने से मच्छर घर में नही रहते है। इसकी पत्तियां तेल का उत्पादन करती हैं जो मच्छरों और अन्य आक्रामक कीड़ों को रोकती हैं।
ऋषि - इसके पौधे की पत्तियों को सूखा कर जलाने से मच्छर नहीं आते है। इसकी पत्तियों से बग स्प्रे भी बनाया जाता है। इसकी देखरेख में विशेष ध्यान दिया जाता है।
बोले अधिकारी
इस बार औषधि के पौधे की मांग ज्यादा आ रही है। कई पौधे हमारे पास नहीं है, जिसके ऑर्डर पर ही लाया जा रहा है। मच्छर भगाने वाले पौधे लेने के लिए रोज आ रहे है। - कनक तिवारी, नर्सरी मालिक