फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: वाहन से टकराने के बाद बिजली के खंभे से टकराई एंबुलेंस, मरीज की मौत, चालक घायल

Thu, 15 Jul 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भदोही से एक शख्स अपने पिता को वाराणसी इलाज के लिए ला रहा था। जैसी ही वह कपसेठी पहुंचा एंबुलेंस एक मालवाहक से टकरा गई। जिसके बाद वह बिजली के खंबे से टकरा गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में गुरुवार को भदोही से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस खड़े मालवाहक में टकरा गई। इसके बाद बिजली के खंबे से भी जा टकराई। जिससे मरीज की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के डोमन पुर निवासी नीरज कुमार सिंह अपने पिता राजमणि सिंह(90) को एंबुलेंस से वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराने को जा रहा था। जैसी वह कपसेठी बाजार के पास पहुंचा, उसी समय एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई।

जिससे तेज रफ्तार एंबुलेंस मालवाहक को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से जा टकराई। इससे चालक धीरज कुमार राय को चोट आई। एंबुलेंस में सवार पिता-पुत्र को दूसरे वाहन से रोहनिया स्थित एक निजी चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने राजमणि सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में एंबुलेंस और मालवाहक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें