फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले खत्म हुआ टीका, लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार धीरे धीरे ही सही बढ़ती जा रही है। 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान में टीका लगवाने वालों का आंकड़ा दस लाख के पार हो गया है। 8.21 लाख लोगों को पहली और 1.96 लाख को दूसरी डोज लगाई गई है। हालांकि अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। महिला अस्पताल समेत कई केंद्रों पर टीका समय से पहले खत्म होने के विरोध में लोगों ने हंगामा मचाया। जिले में 16 जनवरी 2021 से 14 जून तक (रविवार छोड़कर) करीब 6.59 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। इसमें करीब 5.37 लाख लोगों को पहली और 1.22 लाख को दूसरी डोज लगी थी। इसके बाद ग्राफ बढ़ा। 15 जून से 14 जुलाई तक ही करीब 3.59 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 18 से 44 साल के करीब चार लाख युवाओं ने टीका लगवाया है। बुधवार को 13772 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र दुर्गाकुंड पर 10, महिला स्पेशल पर 57 महिलाओं का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

अब तक टीकाकरण
हेल्थ केयर वर्कर 50,813
फ्रंट लाइन वर्कर 71,080
18 से 44 साल 4.3 लाख
45 से 60 साल 2.88 लाख
60 साल से अधिक 2.4 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें