फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर मुंडवाने का मामला: वाराणसी में पशुपतिनाथ मंदिर की बढ़ाई सुरक्षा, पुलिसकर्मी तैनात

Sun, 19 Jul 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पशुपति नाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में एक युवक का सिर मुंडवाने के मामले में पशुपतिनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को नेपाली युवक का सिर मुंडवाकर उस पर जय श्रीराम लिखने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि युवक के मिलने के बाद पता चला कि वह स्थानीय है, जिसने 1000 रुपये के बदले में अपना सिर मुंडवा लिया था।

विज्ञापन

बढ़ाई गई नेपाली मंदिर (पशुपतिनाथ मंदिर) की सुरक्षा 
जिला प्रशासन ने ललिता घाट स्थित नेपाली मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है। मंदिर पर पिकेट बनाकर पुलिस तैनात की गई है। नेपाली समुदाय के लोगों को प्रशासन की तरफ से सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया है।


वहीं, इस मामले में शनिवार को युवक का बाल छीलने वाले नाई सरायनंदन शुकुलपुरा निवासी जय गणेश शर्मा और भदैनी के राजेश राजभर उर्फ महंगू को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अब पुलिस को विश्व हिंदू सेना के संस्थापक अरुण पाठक की तलाश है। इससे पहले चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र सिंह और निवास स्थान भेलूपुर जल संस्थान स्थित सरकारी आवास बताया। धर्मेंद्र के अनुसार, उसके मां-बाप जल संस्थान के कर्मचारी थे। मां की मौत होने पर उसके भाई को नौकरी मिल गई तो वह उसके साथ रहने लगा। उसने बताया कि 16 जुलाई को उसके पुराने परिचित महंगू और जयप्रकाश नाई घर आए।

दोनों ने उससे कहा कि अरुण पाठक के एक कार्यक्रम में गंगा घाट किनारे सिर मुंडवाना है और इसके बदले में एक हजार रुपये मिलेंगे। अरुण को भी वह जानता ही था तो साथ चला गया। घाट पर उसे जैसा कहा गया, वैसा उसने किया। इसके बाद वह वापस घर चला आया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में विश्व हिंदू सेना की ओर से दावा किया गया कि अयोध्या और श्रीराम के बारे में नेपाल के प्रधानमंत्री के विवादित बयान के विरोध में नेपाली युवक का सिर मुड़वाकर जय श्रीराम लिखा गया है। इसके साथ ही युवक से नेपाल और वहां के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कराई गई है।

वीडियो के वायरल होते ही अरुण पाठक और अन्य अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रकरण में चार आरोपी और शनिवार को दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस बीच शनिवार की दोपहर दूर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने जिस युवक का सिर मुड़वाया गया था, उसे खोज निकाला। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि प्रकरण में छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस की दो टीमें अरुण पाठक की तलाश कर रही हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें