फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में पिरोई 'रणचंडी', मनु को किया याद

Wed, 24 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू
विज्ञापन
आजादी के 70वें साल का जश्न काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार को भी खास ढंग से मनाया गया। देशभक्ति की अलख जगाते हुए जहां राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने ‘याद करो कुर्बानी’ थीम पर सुबह रैली निकाली। वहीं जब 11 बजा, जो जहां था वहीं रुक गया। बीएचयू के सभी संस्थानों व संकायों में राष्ट्रगान गूंजा। इतना ही नहीं संगीत एवं मंच कला संकाय में इस मौके पर बेहद खास और सराहनीय प्रस्तुति हुई। नृत्य विभाग की छात्राओं ने ‘रणचंडी’ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता को नृत्य में पिरोया गया था।
विज्ञापन


प्रेमचंद होम्बल के निर्देशन में सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता ‘रणचण्डी’ को नृत्य नाटिका के जरिये प्रस्तुत किया गया। करीब पौन घंटे के इस नृत्य नाटिका में रानी लक्ष्मीबाई के जन्म से लेकर उनकी शहादत तक की दास्तां प्रदर्शित की गई। 18 छात्र-छात्राओं ने इस नृत्य नाटिका में सहभागिता की। सह निर्देशन माला होम्बल का रहा। उधर सुबह राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पीके शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव मिश्र के नेतृत्व में सौ से अधिक छात्राओं ने एमएमवी तिराहे से रैली निकाली। मालवीय भवन, एलडी गेस्ट हाउस, छात्र परिषद कार्यालय होते हुए ये रैली विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कई जगहों पर छात्राओं ने देशभक्ति की गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इसी क्रम में वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में ‘याद करो कुर्बानी’ के तहत देशभक्ति समूहगान की प्रस्तुतियां हुईं। राष्ट्रभक्ति गीतों पर समूह नृत्य भी हुआ। प्राचार्य डॉ. अलका सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वहीं शिक्षा संकाय कमच्छा में सांस्कृतिक व पाठ्य सहगामी कार्यक्रम हुआ जिसमें वाद-विवाद, सुभाषण, टर्नकोट, मिमिक्री, एकांकी नाटक, क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र सलाहकार डॉ. लालता प्रसाद के नेतृत्व में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन गिरीश चंद्र मिश्र, अखिलेश पाठक, विमलेंद्र मोहन ने किया। ऐसे ही राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में मंगलवार को प्रभारी प्रो. आरपी शुक्ल के आतिथ्य में सामूहिक राष्ट्रगान से देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को नमन किया गया। संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें